उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को सहारनपुर आएंगे

By भाषा | Updated: December 7, 2021 22:10 IST2021-12-07T22:10:34+5:302021-12-07T22:10:34+5:30

Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya will come to Saharanpur on Wednesday | उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को सहारनपुर आएंगे

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को सहारनपुर आएंगे

सहारनपुर, सात दिसंबर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आठ दिसंबर को सहारनपुर आएंगे और 38,751 लाख रुपये की लागत की 94 परियोजनाओ का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने मंगलवार केा बताया कि उपमुख्यमंत्री आठ दिसंबर को अपराह्न एक बजकर 20 मिनट पर बिजनौर से सहारनपुर के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और दो बजकर पांच मिनट पर यहां पुलिस लाइन पहुंचेगे।

उन्होंने बताया कि मानकमउ स्थित नगर निगम की भूमि पर वह लोकनिर्माण विभाग, राजकीय निर्माण विभाग, सेतु निगम की विभिन्न परियोजनाओ का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वह शाम पांच बजे हरिद्वार के लिए रवाना होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya will come to Saharanpur on Wednesday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे