लाइव न्यूज़ :

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के प्रथम हेरिटेज होटल का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: October 16, 2021 23:29 IST

Open in App

प्रयागराज, 16 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संगम नगरी प्रयागराज के प्रथम हेरिटेज होटल बड़ी कोठी का शनिवार को उद्घाटन किया। गंगा नदी के निकट दारागंज स्थित इस हेरिटेज होटल का प्रबंधन वेलकम हेरिटेज करेगी।

इस मौके पर मौर्य ने कहा, ‘‘होटल की दृष्टि से प्रयागराज बहुत पीछे है। हालांकि जो भी पर्यटक प्रयागराज आएगा और इस बड़ी कोठी का इतिहास जानेगा, उसे बहुत आश्चर्य होगा कि यहां स्वतंत्रता संग्राम का महत्वपूर्ण इतिहास छिपा है।’’

उन्होंने कहा कि संभावनाओं से भरी इस प्रयागनगरी को एक पांच सितारा और सात सितारा होटल की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और यहां जिस तेजी से विकास हो रहा है, उसे देखते हुए आने वाले समय में लोगों का आवागमन यहां बढ़ेगा।

बड़ी कोठी हेरिटेज होटल के मालिक रंजन सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इस कोठी का निर्माण 1540 में हरियाणा के जींद से इलाहाबाद आए रिकीमल अग्रवाल ने कराया जिसमें बलुआ पत्थर पर जैसलमेर के कारीगरों द्वारा नक्काशी की गई।

बड़ी कोठी के एक कर्मचारी ने बताया कि इस कोठी में रहते हुए देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री कांग्रेस का काम देखा करते थे और उनका कमरा आज भी मौजूद है जहां उनका एक बक्सा बंद पड़ा है। इसके अलावा यहां लोहे के बने आठ बक्से, लोहे की बनी आठ तिजोरियां, एक जेल और तीन तहखाने मौजूह हैं।

इस कोठी में 24 कमरे, एक हॉल, एक रेस्तरां और छत पर एक स्वीमिंग पूल मौजूद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए