उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के प्रथम हेरिटेज होटल का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: October 16, 2021 23:35 IST2021-10-16T23:35:07+5:302021-10-16T23:35:07+5:30

Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya inaugurated the first heritage hotel of Prayagraj | उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के प्रथम हेरिटेज होटल का उद्घाटन किया

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के प्रथम हेरिटेज होटल का उद्घाटन किया

प्रयागराज, 16 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संगम नगरी प्रयागराज के प्रथम हेरिटेज होटल बड़ी कोठी का शनिवार को उद्घाटन किया। गंगा नदी के निकट दारागंज स्थित इस हेरिटेज होटल का प्रबंधन वेलकम हेरिटेज करेगी।

इस मौके पर मौर्य ने कहा, ‘‘होटल की दृष्टि से प्रयागराज बहुत पीछे है। हालांकि जो भी पर्यटक प्रयागराज आएगा और इस बड़ी कोठी का इतिहास जानेगा, उसे बहुत आश्चर्य होगा कि यहां स्वतंत्रता संग्राम का महत्वपूर्ण इतिहास छिपा है।’’

उन्होंने कहा कि संभावनाओं से भरी इस प्रयागनगरी को एक पांच सितारा और सात सितारा होटल की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और यहां जिस तेजी से विकास हो रहा है, उसे देखते हुए आने वाले समय में लोगों का आवागमन यहां बढ़ेगा।

बड़ी कोठी हेरिटेज होटल के मालिक रंजन सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इस कोठी का निर्माण 1540 में हरियाणा के जींद से इलाहाबाद आए रिकीमल अग्रवाल ने कराया जिसमें बलुआ पत्थर पर जैसलमेर के कारीगरों द्वारा नक्काशी की गई।

बड़ी कोठी के एक कर्मचारी ने बताया कि इस कोठी में रहते हुए देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री कांग्रेस का काम देखा करते थे और उनका कमरा आज भी मौजूद है जहां उनका एक बक्सा बंद पड़ा है। इसके अलावा यहां लोहे के बने आठ बक्से, लोहे की बनी आठ तिजोरियां, एक जेल और तीन तहखाने मौजूद हैं।

इस कोठी में 24 कमरे, एक हॉल, एक रेस्तरां और छत पर एक स्वीमिंग पूल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya inaugurated the first heritage hotel of Prayagraj

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे