लाइव न्यूज़ :

निष्पक्ष निकाय चुनाव कराने के लिए अर्धसैनिक बलों की तैनाती हो: शिअद

By भाषा | Updated: January 1, 2021 23:15 IST

Open in App

चंडीगढ़, एक जनवरी पंजाब में विपक्षी दल शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) से मांग की कि राज्य में निष्पक्ष निकाय चुनाव कराने के लिए अर्धसैनिक बलों की तैनाती हो।

शिअद ने साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए अन्य उपायों की भी मांग की ताकि कांग्रेस ‘‘पूरी प्रक्रिया को अपने नियंत्रण में न कर ले।’’

पूर्व मंत्री और शिअद प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने राज्य चुनाव आयुक्त जगपाल सिंह सिद्धू को लिखे एक पत्र में यह भी कहा कि ‘‘बूथ कब्जा और अन्य गलत कृत्यों’’ की आशंका समाप्त करने के लिए बूथ के भीतर और रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालय में वीडियोग्राफी की जानी चाहिए।

शिअद की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार चीमा ने यह भी मांग की कि आगामी चुनावों के लिए नामांकन ऑनलाइन दाखिल करने की अनुमति दी जाए।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर ने एक दिन पहले कहा था कि प्रदेश भाजपा द्वारा राज्यपाल से कानून और व्यवस्था के ‘‘आधारहीन आधार’’ पर निकाय चुनाव स्थगित करने का अनुरोध करना यह दर्शाता है कि पार्टी नेतृत्व पूरी तरह से घबराया हुआ है।

चीमा ने एसईसी से चौबीस घंटे वाला एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित करने की मांग की ताकि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में वह तुरंत कार्रवाई करने में सक्षम हो सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?