लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से मृत ईएसआईसी लाभार्थियों के आश्रित को वित्तीय सहायता मिलेगी: दुष्यंत चौटाला

By भाषा | Updated: November 9, 2021 19:05 IST

Open in App

चंडीगढ़, नौ नवंबर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 के कारण ईएसआईसी लाभार्थी की मृत्यु होने पर आश्रित परिवार को राहत योजना के तहत मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी।

चौटाला ने कहा कि परिवार पर आर्थिक बोझ कम करने के लिए यह वित्तीय सहायता दी जाएगी। श्रम और रोजगार विभाग का कार्यभार संभाल रहे उपमुख्यमंत्री ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) में उन पंजीकृत श्रमिकों के आश्रित परिवारों को लाभ पत्र वितरित किए, जिनकी 24 मार्च 2020 के बाद कोविड-19 के कारण मृत्यु हो गई।

इस अवसर पर श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री अनूप धानक, श्रम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजा शेखर वुंडरू भी मौजूद थे। चौटाला ने कहा कि ईएसआईसी कोविड-19 राहत योजना पीड़ितों के परिवारों के लिए विशेष सहायता होगी, जिनके पास कमाई करने वाले सदस्य की मृत्यु के बाद आमदनी का कोई स्रोत नहीं है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार 24 मार्च 2020 को शुरू की गई यह योजना दो साल के लिए लागू होगी। इस योजना के तहत कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले बीमित व्यक्ति के औसत दैनिक वेतन का 90 प्रतिशत हर महीने आश्रितों को दिया जाएगा।

योजना के तहत निर्धारित हिस्सा मृतक की पत्नी को आजीवन या दूसरी शादी तक, बेटे को 25 साल की उम्र तक और बेटी को उसकी शादी तक दिया जाएगा। बयान में कहा गया है कि न्यूनतम 1,800 रुपये प्रति माह की सहायता दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे