लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में छह अगस्त को मंत्रियों को विभाग आवंटित किए जाएंगे: मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: August 5, 2021 21:02 IST

Open in App

बेंगलुरु, पांच अगस्त कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बृहस्पतिवार को कहा कि नई कैबिनेट में शामिल किए गए 29 मंत्रियों को शुक्रवार को विभागों का आवंटन कर दिया जाएगा।

बोम्मई ने यहां पत्रकारों से कहा, “ विभागों का आवंटन कल पूरा हो जाएगा।” मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के करीब हफ्तेभर बाद बुधवार को उन्होंने अपनी कैबिनेट का विस्तार किया था और 29 मंत्रियों को शामिल किया था। इस विस्तार में उन्होंने बी.एस येदियुरप्पा सरकार में शामिल 23 लोगों को मंत्री बनाया था जबकि छह नए चेहरों को कैबिनेट में जगह दी है।

जहां कुछ मंत्री पिछली कैबिनेट में अपने पास मौजूद विभाग ही वापस मिलने की उम्मीद कर रहे हैं, वहीं कुछ मंत्री बड़े विभाग पाने की उम्मीद कर रहे हैं।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री के एस ईश्वरप्पा ने कहा कि वह किसी विशिष्ट विभाग की इच्छा नहीं रखते हैं और मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व के फैसले को मानेंगे। उनके पास जल संसाधन, ऊर्जा और राजस्व विभाग रह चुके हैं। वह येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री थे।

मंत्री प्रभु चौहान ने कहा कि वह पशुपालन विभाग को वापस लेना चाहते है ताकि "गौमाता" की सुरक्षा के लिए काम करते रहे। पिछली सरकार में उनके पास यही विभाग था।

उन्होंने कहा, “विभाग में आधा काम हुआ है, मंत्री के रूप में मैंने गोहत्या विरोधी कानून पेश किया, हम गौशालाएं, पशु हेल्पलाइन स्थापित कर रहे हैं, इसलिए पशुपालन विभाग मेरी प्राथमिकता है। लेकिन अगर मुझे कोई और विभाग दिया गया तो मैं काम करूंगा।”

पिछली सरकार में कृषि विभाग का जिम्मा संभाल रहे मंत्री बी .सी. पाटिल ने कहा कि वह चाहते हैं कि इस बार भी उन्हें राज्य का कृषि मंत्री बनाया जाए क्योंकि विभाग में और काम करने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह