लाइव न्यूज़ :

विजिलेंस में एक स्थान पर पांच साल से तैनात कर्मियों को स्थानांतरण करे विभाग : सीवीसी

By भाषा | Updated: April 5, 2021 21:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली,पांच अप्रैल केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने केंद्र सरकार के सभी विभागों से कहा है कि वे अपने-अपने सतर्कता इकाइयों (विजिलेंस यूनिट)में तैनात उन कर्मियों का स्थानांतरण करें जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है।

आयोग ने जोर देकर कहा कि लंबे समय तक एक ही स्थान पर संवेदनशील पद पर रहने से उनके अपने हित उत्पन्न होने की संभावना है।

सीवीसी ने सोमवार को जारी आदेश में कहा कि सतर्कता इकाई/विभाग में नियुक्ति को पहले ही ‘संवेदनशील स्थानांतरण’ के तौर पर चिह्नित किया गया है।

आदेश में कहा गया, ‘‘यह देखा गया है कि अधिकारी के लंबे समय तक ऐसे संवेदनशील पद एक ही स्थान पर होने से संभावित निजी हित उत्पन्न होने की संभावना होती है जिससे बेवजह शिकायतें/आरोप बढ़ते हैं।’’

सीवीसी ने केंद्र सरकार के सभी विभागों के सचिवों एवं सार्वजनिक बैंकों के मुख्य कार्यकारियों को यह आदेश जारी किया है।

आदेश में कहा गया है कि सतर्कता इकाई में कार्यरत कर्मचारियों का चरणबद्ध तरीके से स्थानांतरण किया जाए और उनका स्थानांतरण प्राथमिकता के आधार पर करें जिन्होंने अधिकतम कार्यकाल पूरा कर लिया है।

सीवीसी ने आदेश में कहा कि पहले चरण में कम से कम 10 प्रतिशत कर्मचारियों के स्थानांतरण का काम 31 मई 2021 तक पूरा कर लिया जाए।

इसके बाद यह 30 जून 2022 तक सुनिश्चित किया जाए कि ऐसे सभी कर्मचारियों का सतर्कता इकाई से स्थानांतरण हो जाए जो तीन साल से अधिक समय तक एक ही स्थान पर तैनात हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos