लाइव न्यूज़ :

प्रेमिका की शादी के 15 दिन बाद उससे मिलने उसके कमरे में पहुंचा प्रेमी, अचानक खुली पति की आंख फिर...

By स्वाति सिंह | Updated: December 26, 2020 16:22 IST

बिहार के सिवान जिले की युवती की शादी 8 दिसंबर को देवरिया के बनकटा थाना में एक युवक से हुई थी। दो दिन पहले बुधवार को युवती का प्रेमी पंकज मिश्रा अपने साथियों के साथ प्रेमिका के बुलाने पर उसके ससुराल पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका के बुलाने पर उसके ससुराल पहुंच गया था। युवक के पिता ने प्रेमिका समेत करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे बिहार के रहने वाले प्रेमी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना बनकटा थाना क्षेत्र के नोनार पांडेय गांव की है। युवक के पिता ने प्रेमिका समेत करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बिहार प्रांत के सीवान जनपद के दरौली थाना क्षेत्र के डरैली मठिया गांव निवासी अनिल मिश्र के बेटे पंकज मिश्र (25) का गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन इसी बीच लड़की के परिवार वालों ने 8 दिसंबर को जबरन उसकी शादी बनकटा थाना क्षेत्र के नोनार पांडेय गांव में कर दिया।

आरोप है कि 23 दिसंबर को युवती ने अपनी ससुराल में पंकज को बुलाया। देर रात पंकज उससे मिलने पहुंचा तो युवती व उसके ससुरालियों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर पंकज को बुरी तरह से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची बनकटा पुलिस ने उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भाटपाररानी पहुंचाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता अनिल मिश्र ने युवती व उसके पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष बनकटा प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिली है मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया