लाइव न्यूज़ :

कोविड से निपटने के लिये देवरिया के जिलाधिकारी ने जनता से मांगी आर्थिक मदद, बाद में ट्वीट हटाया

By भाषा | Updated: May 11, 2021 16:02 IST

Open in App

लखनऊ, 11 मई उत्तर प्रदेश में देवरिया जिला प्रशासन ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिये ट्विटर के जरिए जनता से आर्थिक मदद की अपील की। हालांकि बाद में इस ट्वीट को हटा लिया गया।

देवरिया के जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के आधिकारिक टि्वटर हैंडल से एक पत्र ट्वीट किया गया जिसमें लिखा था, “ देवरिया के जो भी लोग कोविड-19 महामारी से निपटने के लिये जिला प्रशासन की मदद करना चाहते है और दान देना चाहते है वे जिलाधिकारी के कार्यालय में चेक बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं ।”

ट्वीट के साथ 10 मई को जारी पत्र को पोस्ट किया गया जिसमें ‘डिस्ट्रिक्ट सोशल रिस्पांसिबिलिटी कमेटी’ नाम के खाते के बारे में जानकारी दी गई है।

पत्र में यह भी कहा गया है कि यह धनराशि कोविड मरीजो के उपचार एवं अन्य चिकित्सकीय सामग्रियों की व्यवस्था पर खर्च की जाएगी।

बाद में जिलाधिकारी का यह ट्वीट हटा दिया गया। इस संबंध में देवरिया के जिलाधिकारी निरंजन को फोन किया गया लेकिन वह उपलब्ध नहीं हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है