Deoghar Trend: लालू यादव की लालटेन नंबर एक, नीतीश कुमार के JDU को नोटा से भी कम वोट, भाजपा नंबर दो
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2019 12:44 IST2019-12-23T12:44:37+5:302019-12-23T12:44:37+5:30
अब तक मिले रुझानों के अनुसार, राज्य की 29 विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है, वहीं विपक्षी झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन 42 सीटों पर आगे है। विपक्षी झामुमो 25 विधानसभा सीटों पर, कांग्रेस 12 विधानसभा सीटों पर, राजद पांच विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है।

राजद राज्य में 7 सीट पर चुनाव लड़ी थी और उसके 5 प्रत्याशी अभी आगे चल रहे हैं।
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतगणना जारी है। मुख्य मुकाबला भाजपा और गठबंधन (जेएमएम-कांग्रेस और राजद) के बीच है। अब तक मिले रुझानों के अनुसार, राज्य की 29 विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है, वहीं विपक्षी झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन 42 सीटों पर आगे है। विपक्षी झामुमो 25 विधानसभा सीटों पर, कांग्रेस 12 विधानसभा सीटों पर, राजद पांच विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है।
भोले की नगरी देवघर में लालू यादव की लालटेन सबसे आगे है। जेएमएम-कांग्रेस और राजद के उम्मीदवार सुरेश पासवान सबसे आगे है। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी नंबर दो पर चल रहा है। हालांकि सबसे मजेदार बात यह है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नोटा से भी पीछे चल रहे हैं। राजद राज्य में 7 सीट पर चुनाव लड़ी थी और उसके 5 प्रत्याशी अभी आगे चल रहे हैं।
नीतीश कुमार का झारखंड में बुरा हाल है। वह खाता भी नहीं खोल पाए है। यहीं नहीं कहीं-कहीं नीतीश कुमार के प्रत्याशी नोटा से भी पीछे चल रहे हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने देवघर में कैबिनेट की बैठक भी की थी। लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया। भाजपा का हाल पूरे राज्य में खराब है। वह सत्ता की दौड़ से बाहर हो गए है। झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनने की उम्मीद है।