लाइव न्यूज़ :

एनसीबी प्रमुख के खिलाफ दायर याचिका दंत चिकित्सक ने वापस ली

By भाषा | Updated: February 8, 2021 14:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ फरवरी चंडीगढ़ के दंत चिकित्सक मोहित धवन ने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के प्रमुख राकेश अस्थाना के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में दायर अपनी याचिका सोमवार को वापस ले ली। उक्त याचिका में धवन ने अदालत से अनुरोध किया था कि अस्थाना पर उनके द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर जांच करने और फौजदारी मामला चलाने के निर्देश दिए जाएं।

याचिकाकर्ता ने न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति रवींद्र भट्ट की पीठ से कहा कि वह समाधान पाने के लिए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय जाएंगे।

मोहित धवन की याचिका में कहा गया है कि उन्होंने अस्थाना के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी जो 2019 में सीबीआई निदेशक बनने से पहले बीएसएफ के प्रमुख थे लेकिन इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

धवन ने पुलिस पर अवैध वसूली, प्रताड़ना एवं जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करने के आरोप लगाए हैं।

याचिकाकर्ता के वकील ने उनके मुवक्किल को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करवाने का निर्देश देने की भी मांग की थी।

शीर्ष अदालत में दायर याचिका में आरोप लगाया गया था कि केंद्रीय सतर्कता आयोग और सीबीआई शिकायत को 16 महीने से अधिक समय से दबा कर बैठे हैं और याचिकाकर्ता को नहीं बताया जा रहा है कि इस शिकायत के संबंध में क्या कदम उठाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल