लाइव न्यूज़ :

आगरा में दंतचिकित्सक की हत्या: आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 21, 2020 21:33 IST

Open in App

आगरा (उप्र), 21 नवंबर पुलिस ने आगरा में शुक्रवार को एक दंत चिकित्सक की गला रेतकर कथित रूप से हत्या करने के मामले के आरोपी को घटना के पांच घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि हमलावर ने चिकित्सक निशा सिंघल की आठ साल की बेटी एमिशा और चार साल के बेटे अद्वय पर भी चाकुओं से वार किया और वह उन्हें मृत समझकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के पांच घंटे बाद शुक्रवार रात कालिंदी विहार में रात 12 बजे के लगभग मुठभेड़ के बाद आरोपी शुभम पाठक को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से लूटी गयी रकम और जेवरात बरामद किये गए हैं।

उल्लेखनीय है कि शहर के थाना कमलानगर क्षेत्र में शुक्रवार शाम महिला चिकित्सक के गले पर चाकू से प्रहार किया गया। उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कमलानगर के कावेरी कुंज निवासी प्लास्टिक सर्जन डॉ. अजय सिंघल की पत्नी डॉ. निशा सिंहल (38) शुक्रवार शाम घर पर अकेली थीं। केबल में खराबी आने पर उन्होंने केबल ऑपरेटर को फोन किया जिसे सही करने के लिए शुभम उनके घर पहुंचा।

उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति ने घर में लूटपाट की कोशिश की। डॉ. निशा के विरोध करने पर उसने उन पर चाकू से हमला कर दिया।

महानिरीक्षक ए सतीश गणेश ने बताया कि निशा सिंघल की हत्या के बाद एसपी सिटी और एसएसपी के नेतृत्व में टीमें गठित की गईं।

एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या प्रतीत होता है कि आरोपी शुभम पाठक ने ही उक्त हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस उसके खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है और उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित