लाइव न्यूज़ :

दंत सर्जन भर्ती घोटाला: हरियाणा लोक सेवा आयोग के उप सचिव को बर्खास्त किया गया

By भाषा | Updated: December 7, 2021 21:05 IST

Open in App

चंडीगढ़, सात दिसंबर हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) के निलंबित उप सचिव को राज्य सरकार ने सेवा से मंगलवार को बर्खास्त कर दिया। उन्हें दंत सर्जन की भर्ती को रिश्वत लेकर प्रभावित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

एचपीएससी के उप सचिव अनिल नागर को हरियाणा सतर्कता ब्यूरो के अधिकारियों ने दो अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी दंत सर्जन के लिए लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से रिश्वत लेकर उनके अंक बढ़ाकर भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित करने के आरोप में की गई थी।

सरकारी आदेश में कहा गया है कि नागर को उसकी गिरफ्तारी की तारीख 11 नवंबर को ही निलंबित कर दिया गया था और इस बात में कोई शक नहीं है कि आरोपी ने सबसे निंदनीय तरीके से काम किया है, जिसकी सरकारी कर्मी से उम्मीद नहीं की जाती है।

हरियाणा लोक सेवा के अधिकारी को बर्खास्त करने वाले आदेश में कहा गया है कि आरोपी ने गंभीर कदाचार का प्रदर्शन किया है, जिससे आम जनता की नजर में राज्य सरकार की छवि धूमिल हो रही है। इसके अलावा, इस तरह की अनैतिक गतिविधियों से राज्य सरकार की बहुत बदनामी होती है।

बर्खास्तगी का आदेश सरकार द्वारा संविधान के अनुच्छेद 311(2)(बी) के तहत जारी किया गया है जो सक्षम प्राधिकारी को बिना किसी विभागीय जांच के किसी सरकारी कर्मचारी को बर्खास्त करने, हटाने या रैंक को कम करने का अधिकार देता है।

राज्य सतर्कता ब्यूरो ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया था कि नागर और एक अन्य आरोपी ने हरियाणा लोक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा और दंत सर्जन के इम्तिहान की ओएमआर को प्रभावित किया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, नागर के आवास की तलाशी ली गई और 12 लाख रुपये नकद जब्त किए गए और उसके सहयोगी के पास से 2.10 करोड़ रुपये बरामद किए गए थे।

आदेश में कहा गया है कि जांच के दौरान अबतक कुल 3.5 करोड़ रुपये बरामद हो चुके हैं और गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने बताया कि इसमें कुल 30-32 अभ्यर्थी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो