लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में घना कोहरा छाया, अधिकतम तापमान 15डिग्री सेल्सियस

By भाषा | Updated: January 24, 2021 22:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जनवरी दिल्ली में रविवार को घने कोहरे की चादर छाई रही और दृश्यता कम होकर 100 मीटर हो जाने से यातायात भी प्रभावित हुआ। साथ ही अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे 15डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

घने कोहरे की वजह से सफदरजंग में दृश्यता घटकर 200 मीटर और पालम में 100 मीटर रह गई।

आईएमडी के अनुसार बहुत घने कोहरे की स्थिति में दृश्यता 0 से 50 मीटर होती है। घने कोहरे की स्थिति में दृश्यता 51 से 200 मीटर के बीच होती है। मामूली कोहरा होता है तो दृश्यता 201 से 500 मीटर होती है और बहुत कम कोहरा होने पर दृश्यता 501 से 1000 मीटर होती है।

आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में अगले चार दिन मामूली से लेकर घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है।

हालांकि आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि पुरवाई हवाओं और बादल छाये रहने की वजह से दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 8.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

अधिकारी ने कहा कि मंगलवार तक तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है क्योंकि हिमाच्छादित पश्चिमी हिमालय श्रृंखला से मैदानी इलाकों की ओर बर्फीली हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos