लाइव न्यूज़ :

भारत में 22 अक्टूबर को रिलीज होगी डेनिस विलेनुव की फिल्म “ड्यून”

By भाषा | Updated: September 22, 2021 19:08 IST

Open in App

मुंबई, 22 सितंबर डेनिस विलेनुव की बहुप्रतीक्षित फिल्म “ड्यून” को ‘वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स’ भारत में 22 अक्टूबर को प्रदर्शित करेगा। यह फिल्म फ्रैंक हर्बर्ट के 1965 के उपन्यास पर आधारित है और हिंदी तथा अंग्रेजी में उपलब्ध होगी। “ड्यून” का प्रदर्शन आईमैक्स सिनेमाघरों में भी किया जाएगा।

हर्बर्ट के उपन्यास को 20 वीं शताब्दी की सबसे प्रभावशाली किताबों में से एक माना जाता है और इससे प्रेरणा लेकर कई फिल्में बन चुकी हैं। विलेनुव ने जटिल मिथकों वाली इस उपन्यास की कथा को पर्दे पर उतारा है।

निर्देशक ने एक बयान में कहा, “मुझे यह पुस्तक किशोरावस्था में मिली थी और मुझे याद है कि इसकी कविताएं मुझे बेहद रोचक लगती थीं जो प्रकृति पर आधारित होती थीं। यही ड्यून का भी मूल चरित्र है। मेरे लिए ड्यून एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर, एडवेंचर, युद्ध आधारित फिल्म है। यह एक प्रेम कहानी भी है। इतने सालों तक वह पुस्तक मेरी अलमारी पर, बिस्तर के पास रही, उसका कोई कारण होगा।”

इस फिल्म को वेनिस फिल्म महोत्सव प्रीमियर में आठ मिनट का ‘स्टैंडिंग ओवेशन’ दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू