लाइव न्यूज़ :

इंदौर में डेंगू पीड़ित गर्भवती महिला ने दम तोड़ा

By भाषा | Updated: August 12, 2021 12:53 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), 12 अगस्त इंदौर में 25 वर्षीय गर्भवती महिला की डेंगू के कारण मौत हो गई है। यह जिले में इस साल डेंगू से किसी मरीज की मौत का पहला मामला है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जिला मलेरिया अधिकारी दौलत पटेल ने बताया कि डेंगू पीड़ित गर्भवती महिला शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थी।

उन्होंने बताया, "इलाज के दौरान महिला ने अस्पताल में बुधवार को दम तोड़ दिया। हम डेंगू और अन्य किसी व्याधि के उसकी सेहत पर दुष्प्रभावों को लेकर अस्पताल से विस्तृत जानकारी ले रहे हैं।"

पटेल ने बताया कि जनवरी से लेकर अब तक जिले में डेंगू के कुल 28 मरीज मिले हैं। उन्होंने बताया, "जिले में जून से डेंगू के मरीज मिलने का सिलसिला तेज हुआ है। हालांकि, इस बीमारी की स्थिति अभी नियंत्रण में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है