लाइव न्यूज़ :

डेंगू : फिरोजाबाद, मथुरा, आगरा जाएंगी विशेषज्ञ डॉक्‍टरों की टीमें

By भाषा | Updated: September 6, 2021 14:51 IST

Open in App

लखनऊ, छह सितंबर राजधानी लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई), राममनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) और किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय(केजीएमयू)के विशेषज्ञ चिकित्‍सकों की तीन टीमें डेंगू और वायरल बुखार से प्रभावित आगरा, फिरोजाबाद और मथुरा जाएंगी।

विशेषज्ञों की टीम तीनों जिलों के अस्‍पतालों में इलाज की प्रक्रिया देखेंगी और स्‍थानीय चिकित्‍सकों का मार्गदर्शन करेगी।

सोमवार को अधिकारियों के साथ उच्‍च स्‍तरीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसजीपीजीआई, केजीएमयू और आरएमएल के तीन-तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों की तीन टीम गठित कर फिरोजाबाद, मथुरा और आगरा भेजने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि एक-एक मरीज की सेहत पर बारीकी से ध्यान दिया जाए। विशेषज्ञ चिकित्सकों की यह टीम स्थानीय डॉक्टरों का मार्गदर्शन कर मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्‍ध करायेगी।

बैठक के बाद सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि तीनों जिलों में इलाज के लिए स्‍थानीय स्‍तर पर चिकित्‍सकों को युद्ध स्‍तर पर तैनात किया गया है। फिरोजाबाद में डेंगू व अन्य वायरल बीमारियों की रोकथाम के लिए अतिरिक्त बिस्तर, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, दवाइयां, जांच उपकरण आदि की व्यवस्था की गई है। राज्‍य सरकार ने मरीजों के इलाज और बीमारी से निपटने के लिए आवश्यकतानुसार सुविधाएं, दवाइयां और तकनीक का इस्‍तेमाल बढ़ाने की निर्देश भी दिए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रभावित जिले में मरीजों की स्थिति पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन द्वारा भी मरीजों और उनके परिजनों से संपर्क कर उनको मिल रहे इलाज और सुविधाओं की जानकारी लेने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रवक्ता के मुताबिक सरकार ने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग और प्रशासन को लोगों को इस बात के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए हैं कि बीमारी के हल्के लक्षण होने पर भी तत्काल निकटतम अस्पताल से संपर्क करें। पूरे अभियान पर खुद मुख्यमंत्री योगी नजर रख रहे हैं।

इस बीच, फिरोजबाद में पिछले दिनों के मुकाबले रविवार को वायरल व डेंगू बुखार के प्रकोप में रविवार को कुछ कमी देखी गई। रविवार को डेंगू और वायरल बुखार से किसी की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 51 पर स्थिर थी। शनिवार तक इस बीमारी से जिले में 51 लोगों की मौत हुई थी।

फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर संगीता अनेजा ने रविवार देर शाम बातचीत में बताया था कि आज मेडिकल कॉलेज में वायरल व डेंगू बुखार के 105 नए मरीज भर्ती किए गए जबकि 60 मरीजों को ठीक होने के कारण अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब मेडिकल कॉलेज के विभिन्न वार्ड में 447 मरीज भर्ती हैं। डेंगू के 67 नमूनों की रैपिड किट से जांच की गई जिनमें से 50 संक्रमित पाए गए।

उन्होंने बताया था कि 51 नमूनों की जांच एलिजा पद्धति से की गई जिनमें से 35 के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में मेडिकल कॉलेज में एक भी बच्चे की मौत नहीं हुई है और प्लेटलेट बढ़ने से भर्ती मरीजों की सेहत में सुधार हो रहा है।

फिरोजाबाद में वायरल व डेंगू के प्रकोप से हुई मौतों को गंभीरता से लेते हुए जिले के मुख्‍य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ ने प्रशासन के अभियान में लापरवाही बरतने के कारण जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) नीरज कुमार को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया था।

गौरतलब हैं कि पिछले लगभग दो सप्ताह से वायरल बुखार और डेंगू का प्रकोप फिरोजाबाद जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 अगस्त को फिरोजाबाद पहुंचे थे और बीमारी से पीड़ित लोगों का हाल जानने के साथ-साथ इसे नियंत्रित करने के निर्देश दिए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं