लाइव न्यूज़ :

आगरा में तेजी से फैल रहा बुखार के साथ डेंगू का प्रकोप

By भाषा | Updated: September 24, 2021 22:39 IST

Open in App

आगरा, 24 सितंबर उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में वायरल बुखार के साथ डेंगू का प्रकोप तेजी से फैल रहा है और गुरुवार को 22 नये मरीज मिले हैं। इनमें 11 मरीज आगरा के हैं बाकी अन्य जिलों के रहने वाले हैं। सभी का इलाज यहां के अस्पतालों में चल रहा है।

सूत्रों ने बताया कि आगरा में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है और गुरुवार को सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भर्ती 22 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, इसमें सर्वाधिक 11 आगरा के हैं।

इस संबंध में जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने कहा, ‘‘सितम्बर माह में केस आना शुरू हुए और आसपास के जिलों में भी केस बढ़े हैं, हमारी रणनीति के अनुसार जहां से भी एक केस आता है अलग से स्वास्थ्य विभाग की टीम, रूरल एरिया में ग्राम विकास की टीम और अरबन एरिया है तो वहां नगर निगम की टीम 24 घण्टे सक्रिय रहकर साफ सफाई करती है।

सिंह ने कहा कि प्रयास है कि कलस्टर न बन पाये। उन्होंने कहा कि अभी तक 100 मामले सामने आये हैं जिसमें एक की डेंगू से मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock market holidays 2026: एनएसई ने छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया, देखें मुख्य तारीखें, वीकेंड की छुट्टियां, मुहूर्त सेशन

भारतTripunithura Municipality: NDA 21, LDF 20, UDF 12?, एनडीए ने एलडीएफ को 1 सीट से हराकर त्रिपुनिथुरा नगरपालिका पर किया कब्जा

भारतपलक्कड़ नगरपालिका में 53 सीट और भाजपा ने 25 पर बाजी मारी?, लगातार तीसरी जीत के साथ बीजेपी ने UDF और LDF को दी शिकस्त

भारत‘लोकमत महागेम्स’ के कारण खेल संस्कृति मैदान पर फिर नजर आने लगी: सीएम फडणवीस

भारतVIDEO: लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम का रिएक्शन वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतएनडीए ने मुनंबम सीट जीती, ईसाइयों और वक्फ बोर्ड के बीच विवाद केंद्र?, 1 साल से विरोध कर रहे 500 से अधिक ईसाई परिवार

भारतVIDEO: फुटबॉलर मेसी के फैंस हुए निराश, कहा 'बिल्कुल बेकार इवेंट था!'...

भारतसोनिया गांधी मदद मांगती हैं, तो हमेशा मदद करेंगे, अमरिंदर सिंह ने कहा- पीएम मोदी की ‘पंजाब से विशेष लगाव’ और फैसलों को सार्वजनिक नहीं करती भाजपा

भारतKerala Local Body Election Results Updates: 25 ग्राम पंचायत और 2 नगरपालिकाओं में आगे एनडीए, देखिए LDF, UDF और अन्य दल का हाल

भारततिरुवनंतपुरम नगर निगम में 101 सीट, बहुमत के लिए 51 सीट, 49 सीट पर आगे NDA, बीजेपी ने रचा इतिहास, तिरुवनंतपुरम नगर निगम में 45 वर्षों से एलडीएफ की सत्ता?