लाइव न्यूज़ :

इंदौर में डेंगू का प्रकोप बढ़ा, 24 घंटे के भीतर 22 और मरीज मिले

By भाषा | Updated: September 17, 2021 17:39 IST

Open in App

इंदौर,17 सितंबर मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में पिछले 24 घंटे के भीतर डेंगू के 22 नये मामले सामने आये हैं, जिसके बाद इस साल इस बीमारी के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 225 पर पहुंच गई है।

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. दौलत पटेल ने शुक्रवार को बताया कि डेंगू के 22 नये मरीजों में पांच बच्चे और आठ महिलाएं शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इंदौर जिले में इस साल जनवरी से लेकर अब तक डेंगू के कुल 225 मरीजों में से एक व्यक्ति की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में डेंगू के मरीजों की तादाद में पिछले 20 दिन से सिलसिलेवार इजाफा दर्ज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए मच्छरों व उनके लार्वा को नष्ट करने का अभियान चलाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र