लाइव न्यूज़ :

डेंगू: दिल्ली के नगर निगमों ने तेज किया दवाओं का छिड़काव, पर्याप्त कीटनाशक एवं दवाइयां होने का दावा

By भाषा | Updated: October 22, 2021 20:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के मामले बढ़ने के बीच दिल्ली के तीनों नगर निगमों ने दवाओं का छिड़काव तेज कर दिया है और अधिकारियों ने दावा किया है कि इस मच्छर जनित रोगों से लड़ने के लिए कीटनाशकों एवं दवाइयों का ‘पर्याप्त भंडार’ है।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले दो सप्ताह में डेंगू के मामले बढ़े हैं । सोमवार को यहां डेंगू के एक मरीज की जान भी चली गयी।

सोमवार को मच्छर जनितबीमारी पर नगर निगम की ओर से जारी एक रिपोर्ट के अनुसार इस सीजन में 16 अक्टूबर तक डेंगू के अबतक 723 मामले सामने आये हैं और एक मरीज की जान चली गयी। यह 2018 के बाद से इस अवधि में सर्वाधिक मामले हैं।

इस साल दिल्ली में डेंगू के जितने मामले सामने आये हैं उनमें 382 इस महीने 16 अक्टूबर तक सामने आये जो कुल मामलों का करीब 52 फीसद है।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) , दक्षिणी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने शहर में डेंगू के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए अपना अभियान तेज कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी दिल्ली के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने डेंगू की स्थिति पर शुक्रवार को जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्होंने नालों एवं ठहरे हुए पानी में लार्वा-विरोधी दवाओं के छिड़काव के लिए ईडीएमसी के दोनों क्षेत्रों में जेटिंग मशीनों को तैनात करने का आदेश दिया।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष जोगी राम जैन ने कहा कि निगम के पास छिड़काव के लिए पर्याप्त कीटनाशक और मरीजों के उपचार के लिए पर्याप्त दवाएं हैं।

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी दावा किया कि निगम के पास मलेरिया, डेंगू एवं अन्य मच्छर जनितबीमारियों से निपटने के लिए पर्याप्त दवा तथा मच्छरों पर नियंत्रण पाने के लिए पर्याप्त कीटनाशक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी