लाइव न्यूज़ :

डेंगू : स्वास्थ्य मंत्रालय ने नौ राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में अपने विशेषज्ञ दल भेजे

By भाषा | Updated: November 3, 2021 11:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उन नौ राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में अपने विशेषज्ञों के दल भेजे हैं, जहां डेंगू के अधिक मामले सामने आ रहे हैं। इन दलों को राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों को प्रभावी जन स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने में सहायता तथा सहयोग करने का काम सौंपा गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया द्वारा दिल्ली में डेंगू की स्थिति की समीक्षा बैठक में जारी दिशानिर्देशों के अनुरूप यह कदम उठाया गया।

ये नौ राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश हरियाणा, केरल, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर है।

बयान में कहा गया कि मांडविया ने मंत्रालय को उन राज्यों की मदद करने का निर्देश दिया था, जहां डेंगू के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। देश में डेंगू के अभी तक 1,16,991 मामले सामने आ आए हैं।

बयान में कहा गया, कुछ राज्यों में अक्टूबर में डेंगू के मामले पिछले साल इसी अवधि में सामने आए मामलों से काफी अधिक हैं। 15 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में सबसे अधिक डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। 31 अक्टूबर तक देश में सामने आए कुल मामलों में 86 प्रतिशत इन्हीं राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों से थे।

बयान में बताया गया कि केन्द्र के इन दलों में, मच्छर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनवीबीडीसीपी), राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र (एनसीडीसी) और क्षेत्रीय कार्यालयों के विशेषज्ञ शामिल हैं। इन्हें उन नौ राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में भेजा गया है, जहां सितंबर की तुलना में अक्टूबर में डेंगू के अधिक मामले सामने आए थे।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, इन दलों को राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों को प्रभावी जन स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने में सहायता तथा सहयोग करने का काम सौंपा गया है। उन्हें मच्छर जनित रोग की स्थिति, किट तथा दवाइयों की उपलब्धता, बीमारी को नियंत्रित करने के लिए उठाए कदमों आदि पर रिपोर्ट देने को कहा गया है। वे राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य अधिकारियों को भी अपनी समीक्षा के बारे में जानकारी देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल