लाइव न्यूज़ :

'डेंगू मुक्त' राजस्थान अभियान बुधवार से, चिकित्साकर्मियों की छुट्टियों पर रोक

By भाषा | Updated: October 19, 2021 14:06 IST

Open in App

जयपुर, 19 अक्टूबर डेंगू एवं अन्य मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप के बीच राजस्थान सरकार ने बुधवार से 'डेंगू मुक्त राजस्थान' अभियान चलाने का फैसला किया है। इसके तहत सभी जिलों में नियंत्रण कक्ष व विशेष टीमें गठित की गई हैं, साथ ही चिकित्साकर्मियों की छुट्टियों पर भी रोक लगा दी गई है।

राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने मंगलवार को चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ मौसमी बीमारियों, कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण व जांच तथा ऑक्सीजन संयंत्र आदि की विभागीय तैयारियों व प्रगति की समीक्षा की।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शर्मा ने मौसमी बीमारियों की रोकथाम व उपचार व्यवस्था की समीक्षा करते हुए 20 अक्टूबर से तीन नवम्बर तक डेंगू मुक्त राजस्थान अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके तहत सभी जिलों में नियंत्रण कक्ष व त्वरित प्रतिक्रिया बलों का गठन किया गया है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी घर में मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया का रोगी पाए जाने पर आसपास के 50 घरों में लारवा नष्ट करने की गतिविधियां की जाएं। बयान के अनुसार इसके साथ ही चिकित्सा कर्मियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है और प्रभावित जिलों में राज्य स्तर से नॉडल अधिकारी भेजे जाएंगे।

चिकित्सा मंत्री ने कोरोना वायरस संक्रमण और टीकाकरण की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मी राजस्थान को टीकाकरण में अग्रणी बनाये रखने के लिए निरन्तर प्रयास करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल