लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में डेंगू से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हुई

By भाषा | Updated: December 20, 2021 18:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर दिल्ली में दो और लोगों की डेंगू से मौत हो जाने के साथ मच्छरों से फैलने वाले इस रोग से राष्ट्रीय राजधानी में 2021 में अब तक कुल 17 लोगों की मौत हुई है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम(एसडीएमसी) की एक विज्ञप्ति में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

साथ ही, डेंगू के कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 9,400 से अधिक पहुंच गई है। राष्ट्रीय राजधानी में इस साल डेंगू से होने वाली मौतों की संख्या 2016 के बाद सबसे अधिक है। 2016 में डेंगू के कारण 10 लोगों की मौत हुई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में पिछले एक सप्ताह के दौरान डेंगू के 150 नए मामले सामने आए।

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में इस साल 18 दिसंबर तक डेंगू के कुल 9,414 मामले और 17 मौतें दर्ज की गई हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्र्रीय राजधानी में 2020 में डेंगू के 1072, 2019 में 2036, 2018 में 2798, 2017 में 4726, 2016 में 4431 मामले आए थे।

इसमें बताया गया है कि शहर में 2015 में यह संख्या 10,600 के आंकड़े को पार कर गई थी, जो राष्ट्रीय राजधानी में 1999 के बाद से इस रोग का सबसे बड़ा प्रकोप था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग