लाइव न्यूज़ :

इंदौर में एक बच्चे समेत 13 और लोगों में डेंगू की पुष्टि

By भाषा | Updated: September 14, 2021 20:48 IST

Open in App

इंदौर,14 सितंबर मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पिछले 24 घंटों के भीतर डेंगू के 13 नये मामले मिलने के बाद इस साल मच्छरों के काटने से होने वाली इस बीमारी के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 164 पर पहुंच गई है।

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. दौलत पटेल ने मंगलवार को बताया कि डेंगू के 13 नये मरीजों में एक बच्चा और नौ महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इंदौर जिले में इस साल जनवरी से लेकर अब तक डेंगू के कुल 164 मरीजों में से एक व्यक्ति की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में डेंगू के मरीजों की तादाद में पिछले 15 दिन से सिलसिलेवार इजाफा दर्ज किया जा रहा है और इस बीमारी की रोकथाम के लिए मच्छरों व उनके लार्वा को नष्ट करने का अभियान चलाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू