लाइव न्यूज़ :

मप्र में डेंगू के मामले बढ़कर 2,570 हुए, सरकार शुरु करेगी डेंगू विरोधी अभियान

By भाषा | Updated: September 13, 2021 17:31 IST

Open in App

भोपाल, 13 सितंबर जबलपुर जिले में पिछले 24 घंटे में मच्छर जनित संक्रमण के 150 नए मामले सामने आने और इससे एक व्यक्ति की मौत होने के बाद मध्यप्रदेश सरकार बुधवार से डेंगू विरोधी अभियान शुरु करने जा रही है।

एक अधिकारी ने बताया कि इस साल एक जनवरी से अब तक प्रदेश में डेंगू मरीजों के संख्या 2,570 हो गई है।

सोमवार को जारी एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए ‘डेंगू से जंग जनता के संग’ अभियान के तहत लोगों को सरकार के प्रयासों में सहयोग करने के लिए कहा है।

मुख्यमंत्री ने डेंगू पैदा करने वाले लार्वा, पानी या उसके आसपास न पनपे, इसलिए लोगों से सात दिनों के अंदर घर के आसपास एवं कूलर, बर्तन आदि में जमे पानी को साफ करने के लिए भी कहा ।

चौहान ने कहा कि हमने तय किया है कि 15 सितम्बर को सबेरे 10 बजे से लेकर 10.30 बजे के बीच आधा घंटा इस अभियान के लिए अपना समय निकालना है। नागरिकों के सहयोग से यह अभियान निश्चित ही सफल होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos