लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में डेंगू के मामले एक हजार के करीब पहुंचे

By भाषा | Updated: December 7, 2020 23:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर दिल्ली में इस साल अब तक डेंगू के लगभग 1000 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 338 मामले नवंबर महीने में ही दर्ज किये गये हैं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में इस साल डेंगू के मामले कम है।

शहर में वेक्टर जनित बीमारियों के आंकड़े एकत्रित करने के लिए नोडल एजेंसी दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के मुताबिक, पांच दिसंबर तक डेंगू के 992 मामले दर्ज किए गए हैं।

उसने बताया कि दिसंबर में 42 मामले दर्ज किए गए हैं। इस साल अब तक इस बीमारी से किसी की मौत नहीं हुई है।

एसडीएमसी के मुताबिक, शहर में इस अवधि में मलेरिया के 224 मामले और चिकुनगुनिया के 106 मामले सामने आए हैं।

उसके मुताबिक, 2019 में पांच दिसंबर तक डेंगू के 1884 मामले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो