लाइव न्यूज़ :

डेंगू और मलेरिया से इस साल शहर में अब तक एक-एक व्यक्ति की मौत: नगर निगम

By भाषा | Updated: December 22, 2020 01:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में इस साल डेंगू और मलेरिया से अब तक एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने सोमवार को इस संबंध में रिपोर्ट जारी की।

निगम ने कहा कि मलेरिया की वजह से पिछले छह वर्षों में पहली मौत है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वहीं इस साल डेंगू की वजह से 12 साल के लड़के की मौत हुई।

सूत्रों ने बताया कि मौत कुछ महीने पहले हुई लेकिन मौत की वजह का पता बाद में चला है। हालांकि अब भी मलेरिया के मरीज की जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक 19 दिसंबर तक दिल्ली में डेंगू के 1,062 मामले सामने आए। वहीं इनमें से 112 मामले दिसंबर में आए हैं।

वहीं इस साल 19 दिसंबर तक मलेरिया के 225 मामले सामने आए और एक रोगी की मौत हो गई। 2015 से 2019 के बीच मलेरिया से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। वहीं इस अवधि में 111 चिकुनगुनिया के मामले आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह