लाइव न्यूज़ :

नवी मुंबई हवाईअड्डे के नामकरण को लेकर प्रदर्शन

By भाषा | Updated: June 24, 2021 17:02 IST

Open in App

मुंबई, 24 जून नवी मुंबई में बृहस्पतिवार को शहर एवं औद्योगिक विकास निगम (सिडको) के खिलाफ स्थानीय कृषि एवं मछुआरा समुदाय के हजारों लोगों ने कुछ नेताओं के साथ मिलकर प्रदर्शन कर वहां आगामी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का नाम दिवंगत कार्यकर्ता डी बी पाटिल के नाम पर रखने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने सिडको प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और निगम से हवाईअड्डे का नाम शिवसेना के दिवंगत सुप्रीमो बाल ठाकरे के नाम पर रखने के प्रस्ताव को रद्द कर इसके बजाय 15 अगस्त से पहले इसका नामकरण डी बी पाटिल के नाम पर करने को कहा।

उन्होंने धमकी दी कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वे हवाईअड्डे के निर्माण का कार्य रोक देंगे।

स्थानीय नेताओं ने पहले सीबीडी बेलापुर स्थित सिडको भवन की “घेराबंदी” का आह्वान किया था लेकिन प्रदर्शनकारियों को बृहस्पतिवार को सड़क पर भारी-भरकम मोर्चाबंदी कर इमारत से एक किलोमीटर दूर ही रोक दिया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि भारी संख्या मे प्रदर्शनकारियों के जुटने की आशंका को ध्यान में रखते हुए, नवी मुंबई पुलिस ने अप्रिय घटना को रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम कर लिए थे।

उन्होंने बताया कि पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मी, 500 अधिकारी एवं रिजर्व पुलिस बल इकाइयों को सिडको कार्यालय तक जाने वाली सड़कों पर तैनात किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शन के मद्देनजर पाम बीच रोड समेत विभिन्न मुख्य मार्गों पर वाहनों के आवागमन के लिए मार्ग परिवर्तित कर दिया गया था।

प्रदर्शनकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल बाद में सिडको के प्रबंध निदेशक से मिला और अपनी लिखित मांग उन्हें सौंपी।

प्रदर्शन में पूर्व सांसद रामशेठ ठाकुर, वामपंथी नेता दशरथ पाटिल,कांग्रेस नेता हुसैन दलवई, नेता संजीव नायक, पूर्व विधायक जगन्नाथ पाटिल और मनसे विधायक राजू पाटिल ने भी हिस्सा लिया।

डी बी पाटिल ने परियोजना से प्रभावित लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया