लाइव न्यूज़ :

व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा का प्रदर्शन भाजपा की मदद करेगा : राहुल के खिलाफ ममता के तंज पर कांग्रेस

By भाषा | Updated: December 2, 2021 00:25 IST

Open in App

मुंबई, एक दिसंबर कांग्रेस नेतृत्व और पार्टी नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करने को लेकर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने कहा कि वह राजनीति पार्टी जो सिर्फ अपने बारे में सोचती है वह भाजपा को नहीं हरा सकती।

कांग्रेस ने यह भी कहा कि ऐसा प्रदर्शन अनुपयोगी साबित होगा और यह केन्द्र की भाजपा नीत सरकार की मदद करेगा।

दिन में एक कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि राजनीति के लिए लगातार प्रयास आवश्यक है। राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए बनर्जी ने कहा था, ‘‘आप ज्यादातर समय विदेश में नहीं रह सकते हैं।’’

नागरिक समूह के सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान बनर्जी ने दावा किया कि उन्होंने विपक्ष को दिशा दिखाने के लिए सिविल सोसायटी के प्रतिष्ठित लोगों की एक सलाहकार समिति गठित करने की सलाह कांग्रेस को दी थी, लेकिन यह योजना परवान नहीं चढ़ी।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार से दिन में मुलाकात के दौरान बनर्जी ने कहा कि अब ‘‘कोई संप्रग’’ नहीं है।

बनर्जी का नाम लिए बगैर उनपर पलटवार करते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता और महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा और केन्द्र सरकार के ‘अत्याचार’ के खिलाफ जो लड़ाई शुरू की है उसे पूरा देश जानता है।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘राहुल गांधी की प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से आलोचना करके कोई भी पार्टी भाजपा के खिलाफ नहीं लड़ सकती है, खास तौर से अगर वह अपने राजनीतिक फायदों और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के बारे में सोच रही है तो। कांग्रेस देश और लोकतंत्र के लिए एकमात्र विकल्प है।’’

थोराट ने कहा कि कांग्रेस ने निडर होकर पिछले सात साल से राहुल गांधी के नेतृत्व में भाजपा का मुकाबला किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा और अन्य दलों ने उनपर (राहुल) और उनके परिवार के खिलाफ निजी हमले किए हैं। उनकी छवि खराब करने के लिए अभियान चलाए गए, लेकिन राहुल गांधी पीछे नहीं हटे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे