लाइव न्यूज़ :

कृषि कानूनों के विरोध में चिल्ला बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन जारी

By भाषा | Updated: December 24, 2020 14:27 IST

Open in App

नोएडा, 24 दिसंबर केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (भानु) का चिल्ला बॉर्डर पर धरना जारी है और बृहस्पतिवार को भी 11 किसान भूख हड़ताल पर बैठे।

भाकियू (भानु) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पूरी तरह से हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। कड़ाके की ठंड में खुले आसमान तले धरना दे रहे किसानों की सरकार सुध नहीं ले रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार किसानों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है, लेकिन किसान झुकने और टूटने वाले नहीं है। केंद्र सरकार को किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना होगा, अन्यथा धरना इसी तरह जारी रहेगा।’’

इस बीच, दलित प्रेरणा स्थल पर धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यौराज सिंह ने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि अगर उन्हें कृषि कानून के फायदे समझाने में सफल रहे तो वह अपना धरना समाप्त कर देंगे।

सिंह ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, विधायक पंकज सिंह समेत भाजपा के नेताओं को वह कानून पर बहस के लिए आमंत्रित करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos