नए कृषि कानूनों के विरोध में नोएडा में कई स्थानों पर किसानों का धरना-प्रदर्शन जारी

By भाषा | Updated: December 31, 2020 13:47 IST2020-12-31T13:47:47+5:302020-12-31T13:47:47+5:30

Demonstration of farmers in many places in Noida in protest against new agricultural laws continues | नए कृषि कानूनों के विरोध में नोएडा में कई स्थानों पर किसानों का धरना-प्रदर्शन जारी

नए कृषि कानूनों के विरोध में नोएडा में कई स्थानों पर किसानों का धरना-प्रदर्शन जारी

नोएडा, 29 दिसंबर केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए कृषि कानूनों के विरोध में नोएडा में विभिन्न स्थानों पर किसानों का धरना प्रदर्शन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा।

नोएडा के चिल्ला रेगुलेटर बॉर्डर पर बृहस्पतिवार को भी 11 किसानों ने सांकेतिक भूख हड़ताल की। वहीं दलित प्रेरणा स्थल पर धरने पर बैठे किसानों ने आगामी रूपरेखा बनाई।

चिल्ला रेगुलेटर बॉर्डर पर चल रहे धरने को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (भानू) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप ने कहा, ‘‘किसानों का मनोबल टूटने वाला नहीं है। किसान किसी भी कीमत पर कृषि विधेयकों को मंजूर नहीं करेंगे और इन्हें वापस करा कर ही दम लेंगे।’’

वहीं दलित प्रेरणा स्थल पर धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के पदाधिकारियों ने भी एक स्वर में कहा कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Demonstration of farmers in many places in Noida in protest against new agricultural laws continues

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे