लाइव न्यूज़ :

नए कृषि कानूनों के विरोध में नोएडा में कई स्थानों पर जारी है किसानों का धरना-प्रदर्शन

By भाषा | Updated: December 29, 2020 14:38 IST

Open in App

नोएडा, 29 दिसंबर केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए कृषि कानूनों के विरोध में नोएडा में विभिन्न स्थानों पर किसानों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। चिल्ला रेगुलेटर बॉर्डर पर भाकियू (भानु) के धरने में 11 किसान आज भी सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे। धरने को संबोधित करते हुए भाकियू (भानु) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप ने कहा, ‘‘सरकार किसानों की हितैषी होने का दिखावा करती है। किसान पिछले एक महीने से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर खुले आसमान तले आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।’’ वहीं, दलित प्रेरणा स्थल पर चल रहे भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के धरने में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार कितनी भी सख्ती बरत ले लेकिन धरना समाप्त नहीं होगा। केंद्र सरकार को किसानों की मांगों को मानकर कृषि कानूनों को वापस लेना ही होगा।

प्रशासन स्तर पर भी किसानों के धरनों को खत्म करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

दलित प्रेरणा स्थल पर धरना दे रहे किसानों से अपर जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर तथा नगर मजिस्ट्रेट नोएडा ने बीती रात को धरनास्थल पर मुलाकात की तथा किसानों से भूमि संबंधी कानूनों के बारे में विस्तृत चर्चा की।

जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया, ‘‘अपर जिलाधिकारी दिवाकर सिंह ने किसानों को भूमि संबंधित कानूनों के बारे में जानकारी दी और भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया।’’

ग्रेटर नोएडा में किसान संघर्ष समिति का विभिन्न मांगों को लेकर शुरू किया गया धरना भी आज जारी रहा। समिति के संयोजक मनवीर भाटी ने बताया कि बीती देर रात पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण तथा जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने धरना स्थल पर किसानों से बातचीत की लेकिन कोई हल नहीं निकला। उन्होंने बताया कि आज दोपहर बाद किसानों और प्रशासनिक अधिकारियों की फिर बैठक होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए