लाइव न्यूज़ :

पंचकूला में एक कार्यक्रम में खट्टर के आगमन से पहले किसानों का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: June 20, 2021 19:16 IST

Open in App

पंचकूला, 20 जून हरियाणा के पंचकूला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रविवार को एक कार्यक्रम में शिरकत करने वाले थे, जिससे कुछ ही घंटे पहले किसानों के एक समूह ने वहां एकत्रित होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को एहतियातन हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने कहा कि खट्टर यहां थपली नेचर कैंप में एक स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन करने वाले थे, इससे पहले ही काले झंडे साथ लाए किसानों ने नये कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया और कार्यक्रम स्थल के निकट पहुंचने के लिये वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने का प्रयास किया।

पुलिस ने कहा कि इनमें से एक छोटे समूह ने कैंप के निकट लगे पुलिस अवरोधक पार करने की कोशिश की। पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे सड़क पर बैठ गए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को पुलिस बस में डालकर एहतियातन हिरासत में ले लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा