लाइव न्यूज़ :

पदोन्नति सहित अन्य मांगों को लेकर पुलिसकर्मियों के परिवार के सदस्यों का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: December 6, 2021 21:41 IST

Open in App

रायपुर, छह दिसंबर छत्तीसगढ़ में तैनात पुलिस कर्मियों के परिवार के सदस्यों ने कर्मियों को पदोन्नति, साप्ताहिक अवकाश समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार को यहां प्रदर्शन किया।

कुछ महिला प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात सहायक आरक्षकों की समय पर पदोन्नति, वेतन से जुड़ी अनियमितताएं दूर करने, अनुकंपा नियुक्ति संबंधी नियम लागू करने तथा साप्ताहिक अवकाश की मांगों लेकर उनके परिवार के सदस्यों ने आज प्रदर्शन किया।

उन्होंने बताया कि अपनी मांगों को लेकर पुलिसकर्मियों के परिवार के सदस्य नवा रायपुर में एकत्र हुए और पुलिस मुख्यालय तथा मंत्रालय का घेराव करने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि हालांकि इससे पहले ही आंदोलनकारियों को रोक लिया गया और उन्हें रायपुर शहर के सप्रे शाल मैदान में भेजा गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान बल प्रयोग भी किया गया जिससे कुछ व्यक्तियों को चोटें आयीं।

हालांकि, शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तारकेश्वर पटेल ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने और लाठीचार्ज के आरोप से इनकार किया। उन्होंने कहा कि ऐहतियाती उपाय के तहत प्रदर्शनकारियों को यहां 'धरनास्थल' भेजा गया था, लेकिन वे सप्रे स्कूल में एकत्र हो गए।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सहायक आरक्षक नक्सलियों के निशाने पर रहते हैं लेकिन पदोन्नति और अन्य सुविधाएं संबंधित क्षेत्रों के प्रभारी को दे दी जाती है।

पुलिसकर्मियों के परिजनों द्वारा इसी तरह का प्रदर्शन जून, 2018 में भी किया गया था, जब राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस विपक्ष में थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा