लाइव न्यूज़ :

जम्मू नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ व्यवसायियों का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: November 20, 2021 18:24 IST

Open in App

जम्मू, 20 नवंबर जम्मू नगर निगम (जेएमसी) द्वारा शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ शुरू किए गए अभियान पर यहां के विभिन्न बाजारों में व्यवसायियों ने विरोध जताया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जेएमसी की अतिक्रमण विरोधी टीम ने शिवाजी चौक पर एक हार्डवेयर शोरूम का शटर हटा दिया और इसके मालिकों को सूचित करते हुए एक नोटिस भी चिपका दिया कि इमारत को सील कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के व्यवसायियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू करते हुए दुकानें बंद रखीं और जेएमसी पर मनमानी करने का आरोप लगाया।

जम्मू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (जेसीसीआई) के अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा, ‘‘यह 40 साल पुराना स्टोर है जिसके खिलाफ जेएमसी ने बिना किसी पूर्व सूचना के कार्रवाई की। यदि उन्हें इमारत के ढांचे को लेकर कोई समस्या थी, तो उन्हें कानून का पालन करना चाहिए था और कोई भी कार्रवाई करने से पहले व्यवसायी को नोटिस देना चाहिए था।’’

प्रदर्शन में शामिल हुए गुप्ता ने कहा कि पिछले दो वर्षों में कोविड​​-19 की स्थिति के कारण कारोबारी समुदाय पहले से ही बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और इस तरह की कार्रवाई का कई परिवारों पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। गुप्ता ने कहा, ‘‘हम इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे’’ और ‘‘इस तरह की अन्यायपूर्ण’’ कार्रवाई को तुरंत नहीं रोकने पर आंदोलन करने की बात कही। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने प्रदर्शन करने वाले व्यवसायियों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस मामले पर गौर करेंगे।

अधिकारियों ने कहा कि शहर के शास्त्री नगर, गांधी नगर और मोती बाजार में भी दुकानदारों ने अतिक्रमण विरोधी अभियान के लिए जेएमसी के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित