दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति में कमी के मुद्दे पर भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: July 8, 2021 13:52 IST2021-07-08T13:52:32+5:302021-07-08T13:52:32+5:30

Demonstration of BJP workers on the issue of lack of water supply in some areas of Delhi | दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति में कमी के मुद्दे पर भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति में कमी के मुद्दे पर भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

नयी दिल्ली, आठ जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने शहर के कुछ इलाकों में कथित तौर पर जल आपूर्ति में कमी के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को झंडेवालान स्थिति दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के मुख्यालय के निकट धरना दिया।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि अगर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोगों को स्वच्छ पेयजल मुहैया नहीं करा सकते तो उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है।

गुप्ता ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘शहर की आधी से ज्यादा कालोनियां और बस्तियां पानी की आपूर्ति से वंचित हैं। केजरीवाल को जवाब देना चाहिए कि जब उनकी सरकार 93 फीसदी कालोनियों में पाइपलाइन बिछाने का दावा करती है तो फिर पानी की आपूर्ति क्यों नहीं हो रही।’’

दिल्ली विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दावा किया कि आप सरकार चौबीसों घंटे पानी की आपूर्ति करने का वादा कर सत्ता में आई थी लेकिन लोग एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Demonstration of BJP workers on the issue of lack of water supply in some areas of Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे