लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के मंत्री विज के आवास के पास प्रदर्शन, हिरासत के बाद किसान रिहा

By भाषा | Updated: August 12, 2021 19:45 IST

Open in App

अंबाला (हरियाणा), 12 अगस्त मंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाने के मामले में एक स्थानीय किसान नेता पर कार्रवाई के खिलाफ हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के आवास के पास प्रदर्शन करने वाले 100 से अधिक किसानों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को हिरासत में लिया। हालांकि, बाद में किसानों को रिहा कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, मंत्री बुधवार शाम अंबाला छावनी स्थित चंद्रपुरी कॉलोनी में एक बैठक में शामिल होने के बाद अपने आवास पर वापस आ रहे थे। जब वह रास्ते में थे तो कुछ प्रदर्शनकारी किसानों ने उनके काफिले को काले झंडे दिखाए। पुलिस ने बताया कि काफिले के एक वाहन पर पथराव भी किया गया।

बाद में पुलिस ने घटना के सिलसिले में किसान नेता नवदीप सिंह को गिरफ्तार किया, जिसके बाद बृहस्पतिवार को विज के अंबाला आवास के पास बड़ी संख्या में किसान जमा हो गए। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के वरिष्ठ नेता वजिंदर कंबोज ने कहा कि किसान शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें पुलिस लाइन परिसर में हिरासत में ले लिया। बाद में कुछ और किसान अंबाला शहर में पुलिस लाइन क्षेत्र में एकत्र हुए तथा हिरासत में लिए गए किसान नेता समेत सभी लोगों को रिहा करने की मांग की।

हालांकि जिला प्रशासन के अधिकारियों और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से जाने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस लाइन क्षेत्र में भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

इस दौरान स्थिति को काबू करने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों और किसान नेताओं की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। प्रशासन ने बाद में किसान प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि हिरासत में लिए गए सभी किसानों को रिहा कर दिया जाएगा। इसके बाद नवदीप समेत सभी प्रदर्शनकारियों को छोड़ दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया