लाइव न्यूज़ :

प्रदर्शन से दिल्ली हुई ‘‘बंधक’’, कपिल मिश्रा ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र

By भाषा | Updated: December 4, 2020 21:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के वर्तमान प्रदर्शन के बीच प्रदेश भाजपा के नेता कपिल मिश्रा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से दिल्लीवासियों को राहत प्रदान करने के लिए कदम उठाने की अपील की जो उनके अनुसार प्रदर्शन के कारण ‘‘बंधक’’ बने हुए हैं।

कोविंद को लिखे पत्र में मिश्रा ने कहा है कि कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली को कई दिनों से बंधक बना रखा है ऐसे में दूध, सब्जियों, ऑक्सीजन सिलेंडरों और दवाइयों की आपूर्ति प्रभावित हुई है

उन्होंने पत्र में लिखा, ‘‘ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, ऐसा बार बार हो रहा है। इस साल के प्रारंभ में दिल्ली को शाहीन बाग आंदोलन के नाम पर बंधक बनाया गया तथा राजधानी में घृणा एवं हिंसा का माहौल बनाया गया।

मिश्रा का नाम दिल्ली दंगे में आया। कई राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों ने उन पर जाफराबाद में ‘भड़काऊ’ भाषण देने का आरोप लगाया जिसके बाद उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगा हुआ।

किसानों के आंदोलन का हवाला देते हुए मिश्रा ने कहा कि दिल्ली के लोग अपने मौलिक अधिकारों से वंचित हो रहे हैं तथा उनसे कार्यालय जाने, दुकान खोलने, एवं उपचार के लिए अस्पताल जाने जैसी सामान्य स्वतंत्रता छीनी जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली के लोग बार बार बंधक बनाये जा रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों की जिंदगी से ऐसी खिलवाड़ पर रोक लगनी चाहिए।’’

भाजपा नेता ने राष्ट्रपति से दिल्ली को बंधक बनने से रोकने के लिए ठोस एवं निर्णायक कदम उठाने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव