श्रीलंकाई नौसेना द्वारा 55 मछुआरों की गिरफ्तारी के विरोध में तमिलनाडु में प्रदर्शन

By भाषा | Updated: December 20, 2021 16:48 IST2021-12-20T16:48:08+5:302021-12-20T16:48:08+5:30

Demonstration in Tamil Nadu against the arrest of 55 fishermen by the Sri Lankan Navy | श्रीलंकाई नौसेना द्वारा 55 मछुआरों की गिरफ्तारी के विरोध में तमिलनाडु में प्रदर्शन

श्रीलंकाई नौसेना द्वारा 55 मछुआरों की गिरफ्तारी के विरोध में तमिलनाडु में प्रदर्शन

रामेश्वरम (तमिलनाडु), 20 दिसंबर श्रीलंकाई नौसेना द्वारा 55 मछुआरों की गिरफ्तारी के विरोध में, विभिन्न मछुआरा संघों के नेताओं के नेतृत्व में 200 से अधिक मछुआरों ने सोमवार को यहां प्रदर्शन किया और उनकी शीघ्र रिहाई की मांग की।

गिरफ्तारी के खिलाफ यहां रविवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे मछुआरों ने श्रीलंकाई अधिकारियों से मछुआरों को शीघ्र रिहा करने और उनकी नौकाएं छोड़ने की मांग की है।

मछुआरा संघ के नेता पी सेसु राजा ने पत्रकारों से कहा कि वे बुधवार को थांगचीमदम में एक दिवसीय भूख हड़ताल करेंगे। श्रीलंका सरकार ने अगर गिरफ्तार मछुआरों को रिहा नहीं किया, तो वे एक जनवरी को रेल-रोको आंदोलन भी करेंगे।

खबरों के अनुसार, जाफना की एक अदालत ने तमिलनाडु के सभी 55 गिरफ्तार भारतीय मछुआरों को 31 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और उन्हें जाफना की जेल में बंद कर दिया गया है।

श्रीलंकाई नौसेना ने दो अलग-अलग घटनाओं में श्रीलंकाई समुद्री क्षेत्र में कथित तौर पर अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 55 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी आठ नौकाओं को कब्जे में लिया है।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केन्द्र के समक्ष यह मामला उठाते हुए, उनसे 55 मछुआरों को तत्काल रिहा कराने और 73 नौकाओं को छुड़वाने के लिए कदम उठाने की मांग की है। ये नौकाएं पूर्व घटनाओं में जब्त की गईं थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Demonstration in Tamil Nadu against the arrest of 55 fishermen by the Sri Lankan Navy

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे