लाइव न्यूज़ :

नये कृषि कानूनों के खिलाफ जम्मू में किसानों के समर्थन में प्रदर्शन

By भाषा | Updated: December 8, 2020 15:40 IST

Open in App

जम्मू, आठ दिसंबर ट्रांसपोर्टर सहित विभिन्न संगठनों ने मंगलवार को यहां शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया ताकि भारत बंद का आह्वान करने वाले किसानों के साथ एकजुटता दिखा सकें।

बंद का जम्मू क्षेत्र में मिला-जुला असर रहा, जहां अधिकतर सार्वजनिक परिवहन सड़कों से नदारद रहे। यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा और उन्हें पैदल जाते देखा गया लेकिन दुकानें एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान आंशिक रूप से खुले रहे।

मुख्य प्रदर्शन रैली जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन (जेकेटीडब्ल्यूए) ने बिक्रम चौक से दिगयाना तक निकाली जिससे जम्मू-पठानकोट राजमार्ग जाम हो गया। जेकेटीडब्ल्यूए और एक दर्जन से अधिक सामाजिक, धार्मिक तथा राजनीतिक संगठनों ने बंद के आह्वान का समर्थन किया है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारी शांत रहे और जम्मू जिले या प्रांत में कहीं से भी अप्रिय घटना की खबर नहीं आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां