लाइव न्यूज़ :

महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर जम्मू में प्रदर्शन

By भाषा | Updated: November 23, 2021 19:56 IST

Open in App

जम्मू, 23 नवंबर युवा राजपूत सभा (वाईआरएस) ने अंतिम डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश करने की मांग को लेकर मंगलवार को यहां तवी पुल को अवरुद्ध किया जिससे कई घंटों तक शहर में यातायात बाधित रहा। यह विरोध प्रदर्शन ऐसे समय किया गया है जब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जम्मू कश्मीर के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन जम्मू पहुंची और उन्हें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ जम्मू विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में शामिल होना था।

महाराजा हरि सिंह की जयंती 23 अक्टूबर को मनाई जाती है। अधिकारियों ने बताया कि दर्जनों वाईआरएस कार्यकर्ता तवी पुल के सामने महाराजा की प्रतिमा के सामने एकत्र हो गए और सड़क के दोनों ओर से यातायात अवरुद्ध किया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी मांग को लेकर नारेबाजी की। प्रशासन और पुलिस विभाग के कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके।

भारतीय जनता पार्टी की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविंद्र रैना एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे और वह प्रदर्शन के चलते फंस गए। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया उनकी पार्टी ने पहले ही इस बारे में उपराज्यपाल से बात की है।

घटनास्थल छोड़ने से पहले वाईआरएस के एक प्रवक्ता ने कहा, “हम इंतजार कर रहे हैं और अगर सरकार महाराजा की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा नहीं करती है तो हम अगले साल उनकी जयंती पर तवी पुल को अवरुद्ध करेंगे और अपना आंदोलन तेज करेंगे।”

प्रदर्शन के कारण सामान्य जनजीवन बाधित गया और यात्रियों ने अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का सहारा लिया। अधिकारियों ने बताया कि बहुत देर बाद यातायात सामान्य हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग