लाइव न्यूज़ :

गोवा विधानसभा में विपक्ष के सवालों को स्थगित करने के आरोप में प्रदर्शन

By भाषा | Updated: October 18, 2021 16:16 IST

Open in App

पणजी, 18 अक्टूबर गोवा में विपक्षी विधायकों ने सोमवार को विधानसभा में विरोध- प्रदर्शन किया और उनके द्वारा पूछे गए सवालों के जवाबों को बार-बार स्थगित किए जाने से क्षुब्ध होकर सदन में अध्यक्ष के आसन के समीप पहुंच गये ।

गोवा विधानसभा का दो दिवसीय सत्र यहां सोमवार को शुरू हुआ।

गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विधायक विजय सरदेसाई, जयेश सलगांवकर एवं विनोद पालेकर समेत विपक्षी विधायक सदन में अध्यक्ष के आसन के समीप पहुंच गये । इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष राजेश पाटनेकर ने प्रश्नों को स्थगित करने का आदेश दिया । इन विधायकों के विरोध का विपक्ष के नेता दिगंबर कामत, निर्दलीय विधायक रोहन खौंटे और कांग्रेस विधायक एलेक्जियो रेजिनाल्डो लौरेंको समेत अन्य विधायकों ने समर्थन किया ।

विधानसभा में यह विरोध तब शुरू हुआ जब अध्यक्ष ने सदस्यों से ऐसे प्रश्न नहीं पूछने के लिए कहा जो बहुत विस्तृत हैं क्योंकि उत्तर को एकत्र करना और मंत्री द्वारा सत्यापन के बाद एक निश्चित समय सीमा के भीतर उत्तर देना मुश्किल होता।

पाटनेकर ने कहा, ‘‘जब उत्तर बहुत विस्तृत हो तो उत्तर को स्थगित करना मंत्री का अधिकार है क्योंकि मंत्री की ओर से दिये गये जवाब के लिये उसे ही जिम्मेदार बताया जाता है।’’

कोविड संबंधी मौत तथा जमीन पर कब्जे से जुड़े सवालों के जवाब देने पर जब मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने स्थगन की मांग की तो विपक्षी सदस्य नाराज हो गये ।

विपक्षी सदस्य अध्यक्ष की इस नयी व्यवस्था से खुश नहीं थे और सदन के परिचालन में उन्होंने व्यवधान पैदा किया जिसके बाद अध्यक्ष ने दोपहर 12:30 बजे तक कार्यवाही स्थगित कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos