लाइव न्यूज़ :

ब्रह्मपुत्र नदी में नौका पलटने की घटना पर असम में प्रदर्शन, मंत्री को सड़क पर बिठाया

By भाषा | Updated: September 9, 2021 15:49 IST

Open in App

माजुली (असम), नौ सितंबर ब्रह्मपुत्र नदी में नौका पलटने की घटना पर असम के माजुली में बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया गया जिसके बाद पुलिस ने विद्यार्थियों सहित अन्य प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के दौरे से पहले माजुली पहुंचे ऊर्जा मंत्री बिमल बोराह को प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने घर लिया और करीब आधे घंटे तक गारमुर चेरियाली में सड़क पर बैठे रहने पर मजबूर किया। इस दौरान बोराह ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर समझाने का प्रयास किया।

प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश में बोराह ने कहा, “मैं यहां आपकी शिकायतें सुनने के लिए आया हूं। आप लोग आपस में बातचीत कर लें और फिर अपनी मांगों के साथ प्रतिनिधिमंडल को हमसे मिलने भेजें।”

हालांकि उन्होंने विरोध को समाप्त करने की कोशिश की, लेकिन जब प्रदर्शनकारी शांत नहीं हुए और मुख्यमंत्री से उनसे मुलाकात करने आने की मांग करने लगे तो वह वहां से निकल गए। बोराह चुपचाप वहां से निकल गए।

प्रदर्शनकारी छात्र ने कहा, “नौकाओं पर कोई टिकट नहीं मिलती और न कोई लाइफ जैकेट थी। हम जन्म से ही यहां पुल बनने की बात सुन रहे हैं लेकिन अब तक एक भी पुल नहीं देखा है।”

एक अन्य छात्र ने कहा कि उन्होंने बोरा से कई सवाल पूछे, लेकिन "वह कोई जवाब नहीं दे सके।”

जब प्रदर्शनकारियों ने अवरोधकों को तोड़ने की कोशिश की और स्थिति तनावपूर्ण हो गई तब पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “ भीड़ के उग्र होने पर हमें हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। हमारे पास कुछ प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबर है, लेकिन संख्या की पुष्टि नहीं की जा सकती है।”

विरोध प्रदर्शन के बाद माजुली के दौरे पर आए मुख्यमंत्री से ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (आसू) के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। उन्होंने नाव पलटने के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा देने की मांग की।

बुधवार शाम ब्रह्मपुत्र में नाव पलटने और डूब जाने के बाद कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लापता हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन