लाइव न्यूज़ :

ब्रह्मपुत्र नदी में नौका पलटने की घटना पर असम में प्रदर्शन, मंत्री को सड़क पर बिठाया

By भाषा | Updated: September 9, 2021 17:07 IST

Open in App

माजुली (असम), नौ सितंबर ब्रह्मपुत्र नदी में नौका पलटने की घटना पर असम के माजुली में बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया गया जिसके बाद पुलिस ने विद्यार्थियों सहित अन्य प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के दौरे से पहले माजुली पहुंचे ऊर्जा मंत्री बिमल बोरा को प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने घर लिया और करीब आधे घंटे तक गारमुर चेरियाली में सड़क पर बैठे रहने पर मजबूर किया। इस दौरान बोरा ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर समझाने का प्रयास किया।

प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश में बोरा ने कहा, “मैं यहां आपकी शिकायतें सुनने के लिए आया हूं। आप लोग आपस में बातचीत कर लें और फिर अपनी मांगों के साथ प्रतिनिधिमंडल को हमसे मिलने भेजें।”

उन्होंने विरोध को समाप्त करने की कोशिश की, लेकिन जब प्रदर्शनकारी शांत नहीं हुए और मुख्यमंत्री से उनसे मुलाकात करने आने की मांग करने लगे तो वह वहां से निकल गए।

एकप्रदर्शनकारी छात्र ने कहा, “नौकाओं पर कोई टिकट नहीं मिलती और न कोई लाइफ जैकेट थी। हम जन्म से ही यहां पुल बनने की बात सुन रहे हैं लेकिन अब तक एक भी पुल नहीं देखा है।”

एक अन्य छात्र ने कहा कि उन्होंने बोरा से कई सवाल पूछे, लेकिन "वह कोई जवाब नहीं दे सके।”

जब प्रदर्शनकारियों ने अवरोधकों को तोड़ने की कोशिश की और स्थिति तनावपूर्ण हो गई तब पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “ भीड़ के उग्र होने पर हमें हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। हमारे पास कुछ प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबर है, लेकिन संख्या की पुष्टि नहीं की जा सकती है।”

विरोध प्रदर्शन के बाद माजुली के दौरे पर आए मुख्यमंत्री से ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (आसू) के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। उन्होंने नाव पलटने के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा देने की मांग की।

बुधवार शाम ब्रह्मपुत्र में नाव पलटने और डूब जाने के बाद कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लापता हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं