लाइव न्यूज़ :

शादी-विवाह आयोजनों के लिए और छूट की मांग को लेकर प्रदर्शन

By भाषा | Updated: June 29, 2021 15:44 IST

Open in App

जयपुर, 29 जून शादी-विवाह के आयोजनों से जुड़े टैंट डीलरों, बैंड बाजे वालों व अन्य लोगों ने मंगलवार को यहां प्रदर्शन किया। ये लोग राज्य सरकार से विवाह के आयोजनों के लिए और अधिक छूट दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य में त्रिस्तरीय जन-अनुशासन दिशा-निर्देश 3.0 के तहत एक जुलाई से मैरिज गार्डन, मैरिज हॉल व हॉटल परिसर आदि में शादी समारोह के लिए अधिकतम 40 व्यक्तियों को शामिल होने की अनुमति होगी। इसमें 25 आयोजनकर्ता का परिवार व अतिथि होंगे जबकि 10 बैण्ड-बाजे वाले एवं 5 अन्य लोगों को छूट होगी। विवाह से सम्बन्धित किसी भी प्रकार के समारोह, डीजे, बारात-निकासी, प्रीतिभोज आदि की अनुमति नहीं होगी।

इन लोगों ने जयपुर में स्टैचू सर्किल पर धरना प्रदर्शन किया। राजस्थान टैंट डीलर्स किराया व्यवसायी समिति के चेयरमैन रवि जिंदल ने कहा, ‘‘ राजस्थान से कोरोना लगभग जा चुका है और सरकार विवाह उद्योग से जुड़े पांच लाख व्यापारियों के 25-30 लाख लोगों की रोज़ी-रोटी ख़त्म कर रही है। सरकार को प्रतिबंध हटाने चाहिए।'

इस धरना प्रदर्शन में टैंट, लाइट जेनरेटर, फूल, डीजे साउंड, घोड़ी, कैटरिंग आदि क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर