लाइव न्यूज़ :

रजनीकांत के प्रशंसकों का प्रदर्शन, अभिनेता से राजनीति में आने की मांग की

By भाषा | Updated: January 10, 2021 21:58 IST

Open in App

चेन्नई, 10 जनवरी रजनीकांत के कई प्रशंसकों ने रविवार को प्रदर्शन किया और कहा कि अभिनेता को राजनीति में आना चाहिए ।

कुछ दिन पहले रजनीकांत ने राजनीति में आने से इनकार किया था जिसके बाद बड़ी संख्या में अभिनेता के समर्थक वेल्लुवर कोट्टम में जमा हुए। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने ‘‘वा थलैवा वा’’ (आओ नेता आओ) के नारे लगाते हुए रजनीकांत से राजनीतिक सफर शुरू करने का अनुरोध किया जैसा कि उन्होंने पूर्व में आश्वासन दिया था।

राज्य के विभिन्न भागों से आए रजनीकांत के कई प्रशंसकों ने प्रदर्शन के दौरान अभिनेता को अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान रजनीकांत की फिल्मों के कुछ चर्चित गीत भी बजाए गए।

रजनीकांत ने पूर्व में कहा था कि वह जनवरी 2021 में अपनी राजनीतिक पार्टी की शुरुआत करेंगे। हालांकि, पिछले साल 29 दिसंबर को उन्होंने कहा कि वह अपने स्वास्थ्य के मद्देनजर राजनीति में प्रवेश नहीं करेंगे। उन्हें पिछले दिनों हैदराबाद में शूटिंग के दौरान अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

अभिनेता के फैसले से उनके प्रशंसक निराश हो गए और उस दिन भी कुछ लोगों ने यहां उनके आवास के बाहर प्रदर्शन करते हुए उनसे फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?