लाइव न्यूज़ :

नोएडा-दिल्ली सीमा पर किसानों का प्रदर्शन जारी, चिल्ला मार्ग को आंशिक तौर पर खोला गया

By भाषा | Updated: December 3, 2020 13:11 IST

Open in App

नोएडा, तीन दिसंबर किसानों के प्रदर्शन के कारण नोएडा और दिल्ली को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण सड़क पर वाहनों की आवाजाही तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी बाधित रही। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि नोएडा लिंक रोड (चिल्ला रोड) पर दो मार्ग में से एक को खोला गया जिससे लोग नोएडा के जरिए उत्तप्रदेश में दाखिल हो पाए। सड़क के एक हिस्से पर प्रदर्शनकारी किसानों के इकट्ठा होने के कारण नोएडा से दिल्ली के लिए वाहनों की आवाजाही बाधित रही।

नोएडा यातायात पुलिस ने एक परामर्श जारी कर बृहस्पतिवार को लोगों को यातायात के संबंध में सूचना दी और उनसे डीएनडी या कालिंदी कुंज रास्ते का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया।

पुलिस की भारी तैनाती के बीच दिल्ली-नोएडा सीमा पर कुछ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच, कुछ किसान चिल्ला सीमा के पास बृहस्पतिवार सुबह दलित प्रेरणा स्थल पर प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हो गए।

नोएडा के पुलिस उपायुक्त राजेश एस ने बताया, ‘‘कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है हालांकि कुछ किसान अब भी प्रदर्शन कर रहे हैं।’’

नए कृषि कानूनों के खिलाफ चिल्ला बॉर्डर पर पिछले तीन दिन से भारतीय किसान यूनियन (भानु) विरोध प्रदर्शन कर रही है। किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार तथा किसान नेताओं के बीच दिल्ली में बैठक के बाद जो भी निर्णय आएगा, उसके तहत आगे की रणनीति तय की जाएगी।

भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व में अलीगढ़, हाथरस, आगरा और गौतमबुद्ध नगर जिले के सैकड़ों किसान मंगलवार को नोएडा में चिल्ला बॉर्डर पहुंचे थे।

डीएनडी के रास्ते धरना देने जा रहे किसान नेता सुखबीर पहलवान और उनके कुछ समर्थकों को बुधवार को नोएडा पुलिस ने हिरासत में लिया लेकिन देर शाम उन्हें छोड़ा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल