लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में किसान संगठनों का चक्काजाम व प्रदर्शन

By भाषा | Updated: December 3, 2020 21:42 IST

Open in App

जयपुर, तीन दिसंबर किसान व अन्य संगठनों ने केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ बृहस्पतिवार को राजस्थान में अनेक जगहों पर चक्काजाम किया और रैलियां निकाली। इससे जयपुर-दिल्ली राजमार्ग सहित कई प्रमुख सड़कों पर आवागमन बाधित हुआ। किसान संगठनों ने दोपहर दो बजे तक चक्काजाम किया।

राजधानी जयपुर में किसान संघर्ष संयुक्त समन्वय समिति की अगुवाई में किसानों ने सूरजपोल मंडी के सामने चक्काजाम किया। इससे दिल्ली राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। किसान संगठन केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

किसानों के एक समूह ने अलवर जिले में राजस्थान हरियाणा सीमा पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार केंद्र सरकार नयी दिल्ली में आंदोलनरत किसानों की मांगें नहीं मानती हैं तो और बड़ी संख्या में किसान यहां जुटेंगे।

माकपा नेता रविंद्र शुक्ला ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार को कृषि कानूनों को तुरंत वापस लेना चाहिए। इतनी बड़ी संख्या में किसान इन कानूनों के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही।’’

कांग्रेस सेवा दल के प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत ने जयपुर में सद्बुद्धि यज्ञ आयोजित किया और राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में इन कानूनों को रद्द करने की मांग की गयी है।

वहीं अलवर में किसान राष्ट्रीय किसान महापंचायत के अध्यक्ष रामपाल जाट की अगुवाई में एकत्र हुए। जाट ने कहा कि दिल्ली में किसान व सरकार की बात अगर सिरे नहीं चढ़ती तो यहां से भी किसान दिल्ली कूच करेंगे।

वहीं कोटा में संभाग के चार जिलों की 27 तहसीलों के किसानों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर रैली निकाली और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। राज्य के कृषि बहुल हनुमानगढ़, गंगानगर व बीकानेर जिलों में भी अनेक जगहों पर किसान संगठनों द्वारा चक्काजाम किया गया। चक्काजाम में अखिल भारतीय किसान सभा, माकपा, एनएसयूआई सहित कई संगठनों ने भाग लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?