लाइव न्यूज़ :

कुरान की कुछ आयतें हटाने के लिये न्यायालय में याचिका दायर करने वाले रिज्वी के खिलाफ प्रदर्शन

By भाषा | Updated: March 14, 2021 20:49 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, 14 मार्च कुरान की कुछ आयतें हटाने के लिये उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर करने वाले उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिज्वी के खिलाफ रविवार को यहां लोगों के एक समूह ने विरोध प्रदर्शन किया। रिज्वी का दावा है कि इन आयतों से हिंसा को बढ़ावा मिलता है।

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने बुढ़ाना थाने में लिखित शिकायत भी दी, जिसमें आरोप लगाया गया है कि रिज्वी के कदम से मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

हालांकि इस मामले में अभी कोई औपचारिक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

फैजुद्दीन सिद्दीकी ने यहां पत्रकारों से कहा कि किसी को भी ऐसे ''कुरान-विरोधी'' बयान देने नहीं दिया जा सकता।

उन्होंने रिज्वी की गिरफ्तारी की भी मांग की।

रिज्वी ने उच्चतम न्यायालय में दायर याचिका में दावा किया है कि उन्होंने जिन 26 आयतों को हटाने की अपील की है, उन्हें बाद में पवित्र कुरान में जोड़ा गया था और हिंसा को बढ़ावा देने के लिये इनका इस्तेमाल किया गया है।

फैजुद्दीन ने रिज्वी पर दुनियाभर के मुसलमानों की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई तो वह अदालत जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी