लाइव न्यूज़ :

दलित अत्याचार की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन

By भाषा | Updated: July 12, 2021 23:03 IST

Open in App

जयपुर, 12 जुलाई भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति व जनजाति मोर्चा के संयुक्त नेतृत्व में सोमवार को राज्य में दलित आदिवासियों महिलाओं व बालिकाओं के उत्पीड़न की घटनाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने जिला व संभाग मुख्यालयों पर राज्यपाल के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टरों को सौंपे।

राजधानी जयपुर में सिविल लाईन फाटक पर सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया गया। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र मीणा ने इस अवसर पर कहा कि राजस्थान में आये दिन दलित अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं, जिससे दलित समाज में अत्यधिक भय एवं रोष है।

मीणा ने आरोप लगाया कि जब-जब कांग्रेस की सरकार सत्ता में आती है तब-तब दलित अत्याचारों में अत्यधिक वृद्धि होती है और अपराधी एकाएक सक्रिय हो जाते हैं।

वहीं भाजपा ने झालावाड़ में कृष्णा वाल्मीकि हत्याकांड के संदर्भ में तीन सदस्यीय कमेठी गठित की है। यह कमेटी झालावाड़ जाकर सम्पूर्ण तथ्यों की निष्पक्ष जांच कर प्रदेश नेतृत्व को रिपोर्ट करेगी। कमेटी में राष्ट्रीय मंत्री डॉक्टर अलका सिंह गुर्जर, प्रदेश महामंत्री एवं विधायक मदन दिलावर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी को शामिल किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए